Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का फंदे से लटका मिला शव

लिव-इन पार्टनर लहूलुहान, हत्या या आत्महत्या का प्रयास?

20 Jul 2026

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का फंदे से लटका मिला शव

कोलकाता। आईटी हब कहे जाने वाले न्यू टाउन क्षेत्र के एक बहुमंजिला आवासीय परिसर से सामने आई इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया है। एक किराए के फ्लैट से 25 वर्षीय लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तृषा साहा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका बरामद किया गया है। वहीं उसी फ्लैट के दूसरे कमरे में उनके लिव-इन पार्टनर सौविक रॉय गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हालत में मिले। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बैरकपुर की रहने वाली तृषा साहा और नैहाटी निवासी सौविक रॉय पिछले चार महीनों से न्यू टाउन के चंडीबेडिय़ा इलाके में एक साथ किराए पर रह रहे थे। रविवार देर रात जब पुलिस को सूचना मिली और टीम ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा खौफनाक था। एक तरफ तृषा का बेजान शरीर फंदे से झूल रहा था, तो दूसरी तरफ सौविक के हाथ की नस कटी हुई थी और कमरे में चारों तरफ खून फैला था। पुलिस को तृषा के शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान भी मिले हैं, जिससे यह मामला केवल आत्महत्या का न होकर हत्या या हत्या के बाद आत्महत्या के प्रयास की ओर भी इशारा कर रहा है। 
जांच अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच व्यक्तिगत संबंधों में आए तनाव के पहलू को केंद्र में रखकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और घायल सौविक के होश में आने के बाद ही इस उलझी हुई गुत्थी का पूरा सच सामने आ सकेगा। हालांकि आसपास के पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने कभी इस जोड़े के बीच बड़े झगड़े की आवाज नहीं सुनी थी, जिससे पुलिस हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का फंदे से लटका मिला शव
लिव-इन पार्टनर लहूलुहान, हत्या या आत्महत्या का प्रयास?





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News